• Thu. May 2nd, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

निर्भया-2 पर बवाल, तीन साल में 5 हजार रेप, सो रही सरकार

Jul 8, 2022
5k rapes in 37months

जांजगीर-चांपा। एक 55 वर्षीय महिला के साथ दरिन्दगी के बाद यहां जन आक्रोश में उबाल आ गया है। इस घटना को निर्भया पार्ट-2 कहा जा रहा है। भाजपा महिला मोर्चा के साथ ही तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता और विधायक, सांसद सड़क पर उतर आए। धरना प्रदर्शन के बीच महिलाओं ने कहा कि 37 माह के दौरान 5153 दुष्कर्म के केस हुए हैं, लेकिन सरकार संवेदनहीन बनी हुई है। उन्होंने दुराचारी को फांसी देने की मांग की। साथ ही शराबबंदी पर श्वेत पत्र लाने की भी मांग की है।
महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में महिलाओं पर अत्याचार और शोषण में निरंतर वृद्धि हो रही है। प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद है। प्रदेश में अवैध रूप से शराब बिक रही है। सरकार खुद शराब की होम डिलीवरी करा रही है। दवाई दुकान में आसानी से नशे की गोलियां उपलब्ध हैं। इसके कारण युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है।
प्रदर्शन में अकलतरा पीड़िता के रिश्तेदार भी शामिल हुए। अकलतरा में 55 साल की एक महिला से दुष्कर्म करने के बाद उसके गुप्तांग में तवे का मूठ डाल दिया गया। गले और छाती को पैरों से रौंद डाला, जिसके कारण महिला की हडि्डयां टूट गईं, फेफड़े फट गए और महिला की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया। महिला के बच्चे नहीं थे और उसके पति की मौत हो चुकी थी।

Pic Credit Bhaskar

Leave a Reply