• Tue. Apr 30th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

ड्रग्स लेने से रोकने पर युवक ने की मां और बहन की हत्या

Jul 9, 2022
Drug addict kills mother and sister

कोरबा। एक 19 वर्षीय युवक ने अपनी मां एवं बहन की हत्या केवल इसलिए कर दी कि वे उसे ड्रग्स लेने से रोक रही थीं। उसने चाकू से दोनों पर कई वार किये और उन्हें मरता छोड़कर घर से निकल गया। दोपहर को जब उसके पिता लौटे तो उन्होंने ही पुलिस को खबर दी। पुलिस अभी जांच कर ही रही थी कि वह भी लौट आया। उसे देखते ही डॉग स्क्वायड के डॉग ने उस पर छलांग लगा दी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है।
शुक्रवार को SECL की कुसमुंडा खदान में कार्यरत आरके दास रोज की तरह काम पर गए हुए थे। घर पर बेटा अमन, उसकी मां लक्षमी और 21 वर्षीय बड़ी बहन आंचल ही थे। अमन को ड्रग्स की लत थी जिसके कारण वह बार-बार अपनी मां से पैसे मांगता था। इसपर उसकी मां और बड़ी बहन ने उसे समझाने की बहुत कोशिश की। इस बात को लेकर अमन नाराज हो गया। झगड़ा बढ़ने पर वह किचन से चाकू उठा लाया और दोनों पर कई वार कर दिये। इसके बाद वह घर से निकल गया। दोपहर को जब आरके दास घर लौटे तो मां-बेटी का शव बाथरूम में खून से लथपथ मिला। उन्होंने पुलिस को खबर कर दी।
डबल मर्डर की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। धारदार हथियार से बड़ी बेरहमी के साथ दोनों की हत्या की गई है। शरीर पर जगह-जगह घाव के निशान हैं। इस पर पुलिस ने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया। कुछ देर बाद अमन भी लौट आया। उसके हाथ में पट्‌टी बंधी हुई थी। उसे देखते ही डॉग स्क्वायड के डॉग ने उस पर छलांग लगा दी।
पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो वह टूट गया। अमन ने बताया कि पहले उसने बाथरूम में नहा रही अपनी बहन को चाकू मारा। उसकी चीख सुनकर मां पहुंची तो उन पर भी चाकू से कई वार किए। आरोपी के हाथ में भी चोटें आईं। वहां से भागकर वह अस्पताल गया और ड्रेसिंग कराई। इसके बाद घूमता रहा। पुलिस पहुंचने के बाद वह भी घर पहुंचा।
पुलिस ने बताया कि लड़के से पूछताछ की जा रही है। तलाशी के दौरान उसकी जेब से अलग-अलग तरह का नशा मिला है। पूछताछ में पता चला है कि वह हर तरह के नशे का आदी है

Leave a Reply