• Tue. May 7th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

मिनी माता सम्मान-2022 हेतु नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित

Sep 20, 2022
Mini Mata Awards 2022

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान) वर्ष 2022 हेतु अनुसूचित जाति/जनजाति/पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की एक महिला/अशासकीय संस्था को प्रतिवर्ष की भांति मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान) वर्ष 2022 प्रदान किया जाना है। इसके तहत् एक महिला/संस्था को 2 (दो) लाख रूपये की राशि तथा प्रशस्ति पत्र सम्मान के रूप में प्रदान किये जाने का प्रावधान है।विस्तृत जानकारी के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग कोबिया बेमेतरा में सम्पर्क किया जा सकता है। प्रविष्टियां 10 अक्टूबर 2022 कार्यालयीन समय शाम 5ः30 बजे तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग बेमेतरा को प्रस्तुत की जा सकेगी। निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जावेगा। आवेदन/नामांकन हेतु प्रस्ताव 2022 के लिए सीधे इस कार्यालय में आमंत्रित किये जाते हैं।

Leave a Reply