• Sun. Apr 28th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

छग जिम्नास्टिक्स संघ की मान्यता बहाल

Dec 9, 2014

ds sibbal, gp tiwari, cg athletics associationभिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश जिम्नास्टिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर देवेन्द्र सिंह सिब्बल एवं महासचिव पद पर जीपी तिवारी को नियुक्त किया गया है। केरल में आयोजित राष्ट्रीय खेल 2015 में प्रदेश की टीम भेजने की जिम्मेदारी इन्हें दी गई है। यह निर्णय नई दिल्ली में आयोजित भारतीय जिम्नास्टिक्स महासंघ की बैठक में लिया गया। बैठक में 27 राज्यों के मान्यता प्राप्त राज्य जिम्नास्टिक्स संघ के अध्यक्ष, महासचिव एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में महासंघ के महासचिव कौशिक विड़ीवाला के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित कर उन्हें हटा दिया गया। यह जिम्मेदारी अब कार्यकारी महासचिव जम्भूरकर को सौंपी गई है। इसके साथ ही कौशिक विड़ीवाला द्वारा जारी एडहॉक कमेटियों को रद्द कर पुराने संघों को पुन: मान्यता प्रदान की गई। इससे छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, केरल, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, बिहार एवं पांडिचेरी के जिम्नास्टिक्स संघ पुन: प्रभाव में आ गए हैं।

Leave a Reply