• Sat. Apr 27th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

गायत्री प्रज्ञामंडल में व्यासपूजन

Aug 5, 2015

gayatri mandir hudco bhilaiभिलाई। हुडको में गायत्री प्रज्ञा मंडल द्वारा गुरूपूर्णिमा पर्व पर सद्गुरू का पूजन, व्यासपूजन एवं अनुशासन पर्व मनाते हुए तीन कुण्डीय गायत्री यज्ञ भी संपन्न हुआ। इस अवसर पर एक बालक का मुण्डनसंस्कार भी हुआ। कर्मकाण्ड का संचालन वरिष्ठ सदस्य झड़ीराम देवांगन ने किया तथा गुरूपूर्णिमा पर्व की विस्तृत व्याख्या प्रज्ञा मण्डल के अध्यक्ष कृष्ण कुमार बेलचन्दन ने किया। श्री बेलचन्दन ने गुरूदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। Read Moreकार्यक्रम में अनेकों भाई बहिनों ने भागीदारी ली तथा सत्प्रवृत्ति अपनाने एवं बुराई त्यागने का संकल्प लेते हुए गुरूदक्षिणा भेंट की। स्मरणीय है कि गुरूपूर्णिमा के अवसर पर गायत्री परिवार के परिजन गुरूदक्षिणा भेंट करते है तथा संग्रहित कर प्राप्त राशि केन्द्र गायत्री तीर्थ शान्तिकुंज, हरिद्वार में प्रेषित कर देते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में ओंकार प्रसाद सोनी, श्री सोनकले, एन. बी. सिंह, अनिल कुमार प्रणील कुमार, जैनेन्द्र कुमार, कुशवाहा दम्पत्ती, मनीषा आदि का विशेष सहयोग रहा एवं साँयकाल को माँ गायत्री महिला मण्डल द्वारा दीपयज्ञ सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply