• Sat. Apr 27th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

राजेन्द्र पार्क में जोर शोर से मनी हनुमान जयंती

Apr 22, 2016

rajendra-park-hanuman-mandiदुर्ग। राजेन्द्र पार्क हनुमान मंदिर में भक्तों ने हनुमान जयंती उत्सव का बड़े उत्साह के साथ भव्य आयोजन किया। इस अवसर पर अभिषेक, पूजा, अर्चना के बाद भजन-कीर्तन का लंबा दौर चला। हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। Read More
मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से यह कार्यक्रम आपसी सहयोग से संचालित हो रहा है। हनुमान जयंती पर यहां दिन भर धार्मिक कार्यक्रम होते रहते हैं जिसमें बड़ी संख्या में लोग हिस्सा लेते हैं।
इस बार आयोजन में प्रमुख रूप से निगम आयुक्त सुदेश कुमार सुन्दरानी, प्रताप मध्यानी, निगम के अधिकारी, कर्मचारी, अधिवक्तागण, सामाजिक संस्थानों के प्रमुख भी शामिल हुए। लगभग 5 हजार लोगों ने हनुमानजी के भोग का आनंद लिया।

Leave a Reply