• Tue. May 7th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

Aug 28, 2016

tiranga-yatraदुर्ग। आजादी के 70वें वर्ष को यादगार बनाने भारतीय जनता पार्टी ने विशाल तिरंगा यात्रा निकालकर शहीदों को नमन किया। शहीद चौक में भारत माता की आरती उतारकर आजादी का जश्न मनाया। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सरोज पाण्डेय व प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष हेमचंद यादव ने तिरंगा यात्रा में शामिल होकर कार्यकर्ताओ का उत्साहवर्धन किया।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के आव्हान पर पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी स्वतंत्रता दिवस के 70 वें वर्ष को यादगार बनाने जरा याद करो कुर्बानी कार्यक्रम के तहत तिरंगा यात्रा निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रही है। इसी कड़ी में दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष श्रीमती उषा टावरी के नेतुत्व में शुक्रवार को महाराजा चौक से भाजपा कार्यकर्ताओ ने तिरंगा यात्रा शुरू की। कार्यकर्ता बाइक में तिरंगा झंडा लहराते हुए रानी लक्ष्मीबाई चौक, सुराना कॉलेज, बस स्टैण्ड, पटेल चौक, इंदिरा मार्केट, संतरा बाड़ी होते हुए ग्रीन चैक (शहीद चौक) वंदे मातरम, भारत माता की जय का जयघोष करते हुए पहुंचे एवं भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव डॉ सरोज पाण्डेय, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष हेमचंद यादव, महापौर चन्द्रिका चन्द्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष माया बेलचंदन व विधायक सावला राम डहरे, पूर्व मंत्री जागेश्वर साहू ने भारत माता की आरती उतारकर शहीदो को नमन किया। तिरंगा यात्रा में सभी मंडल के पदाधिकारी, युवा, विधि एवं महिला मोर्चा के आलावा अन्य प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए। जिला भाजपा अध्यक्ष श्रीमती उषा टावरी ने तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त किया है।
तिरंगा यात्रा में जिला पंचायत उपाध्यक्ष थानूराम साहू, जिला महामंत्री देवेन्द्र सिंह चंदेल, भूपिन्दर सिंग, मिडिया प्रभारी सतीश समर्थ, जिला उपाध्यक्ष हरविंदर खुराना, रमन यादव, कांतिलाल जैन, मंत्री संतोष सोनी, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष दिनेश देवांगन, महिला मोर्चा अध्यक्ष सरिता मिश्रा, बानि सोनी, कुमुद बघेल, शशि रायजादा, अल्का बाघमार, आशा शुब्बा, सरिता साहू, उपासना चन्द्राकर, विनायक नातू, कांशीनाथ शर्मा, नरेन्द्र बंजारे, सुरेश दिक्षित, ऋषिकांत तिवारी, सुरेन्द्र पाटनी, अजय तिवारी, प्रेमलाल नायक, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रत्नेश चन्द्राकर, शिवेन्द्र परिहार, प्रवीण बाघमार, शैलेश तिवारी, मनमोहन शर्मा, नवीन पवार, नवीन जैन, संदीप भाटिया, मनोज टावरी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply