• Sat. Apr 27th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

तीन पेन्चाक सिलट खिलाड़ी वियतनाम रवाना

Sep 24, 2016

penchak-silatभिलाई। ओलम्पिक काउंसिल ऑफ एशिया द्वारा वियतनाम ओलम्पिक संघ एवं वियतनाम सरकार के तत्वावधान में आयोजित 5वीं बीच एशियन गेम्स का आयोजन दानांग में 24 सितम्बर से 3 अक्तूबर तक किया जा रहा है। कुल 22 खेलों में भाग लेने 201 सदस्यीय भारतीय टीम रवाना हो गई है।भारतीय हैंडबाल टीम में संजय कुमार, कुलदीप सिंह मोकावट, चंद्रशेखर, अनुज दत्तागुरू सरनायक, अंबर सिंह भारद्वाज, अमित विनोद एवं महिला वर्ग में सिमरन, मोनिका पाधी, रिया रवि अय्यर भाग लेंगी। इनमें से मोनिका, अंबर और अमित छत्तीसगढ़ से हैं। प्रशिक्षक मो. इकबाल, प्रशिक्षक मो. इशान नूर रोमाधन, प्रबंधक किशोर प्रकाश येवले, प्रबंधक इरफान अजीज बुटा, आफिशियल एजाज अहमद भाग लेंगे। टीम के सदस्यों को छत्तीसगढ़ प्रदेश पेन्चाक सिलट के अध्यक्ष राजीव चौबे, छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बशीर अहमद खान, प्रदेश पेन्चाक सिलट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिलेश दुबे, उपाध्यक्ष जसपाल सिंह, सुमीत सुशीलन सहित विभिन्न खेल संघों ने शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply