• Thu. May 2nd, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

11 स्वर्ण जीतकर सर्वश्रेष्ठ बनी संगीता

Feb 11, 2017

कुल 14 पदक के साथ सर्वाधिक 23 अंक बनाए
Badminton-Sangita3 भिलाई। 23 वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता 2016-17 में छग की वरिष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी संगीता राजगोपालन 11 स्वर्ण, 2 रजत एवं 1 कांस्य पदक जीत कर प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित हुई। तेलंगाना (हैदराबाद) में 7 से 11 जनवरी तक आयोजित अखिल भारतीय वन खेल कूद मे छग राज्य ने सर्वाधिक 43 स्वर्ण पदक प्राप्त किया, परंतु अंकों के आधार पर छग द्वितीय स्थान पर रहा। छत्तीसगढ़ से संगीता ने सवांधिक 11 स्वर्ण जीते. Badminton-Sangita2 Badminton-Sangita1इनमे बैडमिंटन में ओपन, युगल एवं मिश्रित युगल, वेटरन एकल, युगल एवं मिश्रित युगल के खिताब क्रमश: निर्मला तिर्की, राबर्टसन कोशी एवं एके द्विवेदी के साथ खेल कर जीती एवं लान टेनिस मे ओपन युगल मे स्टाइलो मंडावी वेटरन युगल श्रीमती शालिनी रैना एवं मिश्रित युगल में श्री अरूण प्रसाद के साथ खेलते हुए स्वर्ण पदक जीता।
खिताब के आधार पर संगीता ने सर्वाधिक 23 अंक हासिल कर सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का गौरव हासिल कर शील्ड पर अपना कब्जा किया।
संगीता राजगोपालन की इस ऐतिहासिक कामयाबी पर मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह, वन मंत्री महेश गागड़ा, राजस्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय, मुख्य सचिव छग शासन विवेक दांढ, मुख्य वन संरक्षक दुर्ग वृत्त श्रीनिवास राव ने अलग अलग कार्यक्रम में विशेष रूप से सम्मानित किया।

Leave a Reply