• Fri. Apr 26th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

दूध के दांत भी महत्वपूर्ण, बचाना संभव

Apr 12, 2017

रूंगटा डेंटल कॉलेज में डेंटल ट्रामा पर कार्यक्रम
भिलाई। रूंगटा डेंटल कॉलेज के पीडोडांटिक्स विभाग द्वारा सीडीई प्रोग्राम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता प्रसिद्ध पीडोडांटिस्ट डॉ. नीरज गुगनानी ने डेंटल ट्रामा पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। दंत चिकित्सा के क्षेत्र में वर्तमान में डेंटल ट्रामा एंड अपडेट्स विषय को समझने के लिए अंचल के साथ ही पड़ोसी राज्यों के दंत चिकित्सकों ने भी भाग लिया। डॉ. गुगनानी ने इस बात पर जोर दिया कि चोटिल दांतो को यथासंभव बचाने का प्रयास करें, क्योंकि दूध के दांत भी बच्चे के स्थाई दांतों के लिए महत्वपूर्ण होते है। पूर्व के दशक में चोटिल दांतों के इलाज का एकमात्र विकल्प उन्हें निकालना होता था, किन्तु बीते सालों में नई तकनीकों के द्वारा ऐसे दांतो का सफल इलाज होने लगा है। भिलाई। रूंगटा डेंटल कॉलेज के पीडोडांटिक्स विभाग द्वारा सीडीई प्रोग्राम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता प्रसिद्ध पीडोडांटिस्ट डॉ. नीरज गुगनानी ने डेंटल ट्रामा पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। दंत चिकित्सा के क्षेत्र में वर्तमान में डेंटल ट्रामा एंड अपडेट्स विषय को समझने के लिए अंचल के साथ ही पड़ोसी राज्यों के दंत चिकित्सकों ने भी भाग लिया। डॉ. गुगनानी ने इस बात पर जोर दिया कि चोटिल दांतो को यथासंभव बचाने का प्रयास करें, क्योंकि दूध के दांत भी बच्चे के स्थाई दांतों के लिए महत्वपूर्ण होते है। पूर्व के दशक में चोटिल दांतों के इलाज का एकमात्र विकल्प उन्हें निकालना होता था, किन्तु बीते सालों में नई तकनीकों के द्वारा ऐसे दांतो का सफल इलाज होने लगा है। उन्होंने कहा कि बच्चों में किसी भी वजह से दांतों में लगी चोट को डेंटल ट्रामा कहा जाता है। इस चोट को अमेरिकन सिस्टम के तहत वर्गीकृत किया गया है। इस वर्गीकरण में चोट का सही तरीके से इलाज किया जाये तो दांतो को निकालने से बचाया जा सकता है। डॉ. गुगनानी ने अपने लेक्चर में चोट का उचित एवं आधुनिक पद्धति से इलाज के संबंध में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि दंत चिकित्सा क्षेत्र में सभी तरह की जानकारियां अपडेट हो रही है। इसलिए जरूरी है कि चिकित्सक भी नई जानकारियों के साथ जुड़े रहे।
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि संजय रूंगटा ग्रुप के चेयरमैन संजय रूंगटा मौजूद थे। उन्होंने आयोजन के लिए बधाई देते हुए प्राध्यापकों तथा छात्र-छात्राओं को इसका अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की। डीन डॉ. सुधीर पवार ने मुख्य वक्ता तथा अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने आयोजन के उद्देष्य पर प्रकाष डालते हुए डेंटल ट्रामा की महत्ता बताई। पीडोडॉटिक्स के एचओडी डॉ. कश्यप ने डॉ. गुगनानी का परिचय दिया। वाईसडीन डॉ. जयदीप सूर, प्रदेश एवं पड़ोसी राज्यों के प्रेक्टिशनर दंत चिकित्सक तथा चिकित्सा छात्र बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए। आभार प्रदर्शन डॉ.आलोक अविनाश तथा मंच संचालन डॉ. रश्मि बरनवाल द्वारा किया गया।

Leave a Reply