• Sun. May 5th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

रमन सिंह ने जवानों को दी बड़ी सौगात

Oct 22, 2017

रायपुर। पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री रमन सिंह ने जवानों को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने सहायक आरक्षकों को भर्ती में 15 फीसदी रिजर्वेशन देने का ऐलान किया, साथ ही सीनियर सहायक आरक्षकों के वेतनमान में बढ़ोत्तरी का भी ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने होमगार्ड के जवानों को बड़ा तोहफा देते हुए मानदेय 10000 से बढ़कर 13200 करने का ऐलान किया।रायपुर। पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री रमन सिंह ने जवानों को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने सहायक आरक्षकों को भर्ती में 15 फीसदी रिजर्वेशन देने का ऐलान किया, साथ ही सीनियर सहायक आरक्षकों के वेतनमान में बढ़ोत्तरी का भी ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने होमगार्ड के जवानों को बड़ा तोहफा देते हुए मानदेय 10000 से बढ़कर 13200 करने का ऐलान किया।
स्मृति दिवस की 58वीं सालगिरह पर पुलिस बल के त्याग को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस बल की संख्या 20,000 से आगे बढ़कर साठ हजार की संख्या हो गई है। पुलिस को अब आधुनिकतम सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। सहायक आरक्षकों को आरक्षक के पद पर भर्ती होने के लिए 15 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। बस्तर के दूरस्थ अंचलों में विशेष लाभ दिया जाएगा, साथ ही जो सीनियर हो गए हैं और प्रमोशन की गुंजाइश नहीं थी ऐसे सहायक आरक्षकों को 20 प्रतिशत वरिष्ठ वेतनमान दिया जाएगा। बस्तर में शारीरिक मापदंड और उम्र में भी छूट दी जाएगी, जिसका लाभ स्थानीय लोगों को मिलेगा।
सीएएफ के जवान देश में कहीं भी रहे एचआरए दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि चार नए बटालियन बनाकर 2800 जवानों की सीएएफ में भर्ती की गई है। साथ ही आगामी 3 महीने में 5800 जवान की भर्ती की जाएगी। बस्तर के विकास के लिए 700 करोड़ गवनर्मेंट ऑफ इंडिया ने जो बहुत दिनों से पेंडिंग था उसका निराकरण किया है। नक्सल प्रभावित जिलों के लिए राशि जारी की है। 2020 तक बस्तर शांति और विकास की दिशा में आगे बढ़ेगा।

Leave a Reply