• Fri. May 3rd, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

फेरो स्क्रैप निगम में राजभाषा कार्यशाला

Nov 24, 2017

भिलाई। फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड, निगमन कार्यालय भिलाई में राजभाषा कार्यशाला व्ही व्ही सत्यनारायण, उप-महाप्रबध्ंाक के मुख्य आतिथ्य एवं एच एल साहू, व्याख्याता ( हिंदी) केन्द्रीय विद्यालय, दुर्ग एवं श्रीमती ममता धु्रव, व्याख्याता (हिंदी) शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दुर्ग के विशेष आतिथ्य में देवनागरी लिपि एवं हिंदी मानक की शुद्धता विषय पर आधारित राजभाषा कार्यशाला सम्पन्न हुई। भिलाई। फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड, निगमन कार्यालय भिलाई में राजभाषा कार्यशाला व्ही व्ही सत्यनारायण, उप-महाप्रबध्ंाक के मुख्य आतिथ्य एवं एच एल साहू, व्याख्याता ( हिंदी) केन्द्रीय विद्यालय, दुर्ग एवं श्रीमती ममता धु्रव, व्याख्याता (हिंदी) शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दुर्ग के विशेष आतिथ्य में देवनागरी लिपि एवं हिंदी मानक की शुद्धता विषय पर आधारित राजभाषा कार्यशाला सम्पन्न हुई। श्री सत्यनारायण ने कहा कि हम सब का नैतिक व संवैधानिक दायित्व है कि हम सब राजभाषा हिंदी में कार्य करें अपने दैनंदिन कार्यालयीन कामकाज में हिंदी को अपनाएं।
विशेष अतिथि एच एल साहू एवं ममता धु्रव ने देवनागरी लिपि एवं हिंदी मानक की शुद्धता पर सविस्तार रोचक जानकारी प्रस्तुत किया। सुश्री शिल्पी दास ने कविता पाठ प्रस्तुत किया। भारत का संविधान के प्रस्तावना का वाचन मुख्य अतिथि ने किया। राष्ट्रीय साम्प्रदायिक सदभाव सप्ताह के अवसर पर आज झण्डा दिवस भी मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के कर्मचारियों ने खुले दिल से दान दिया।
राजभाषा कार्यशाला प्रतिभागियों के लिए काफी लाभदायक एवं प्रेरणादायी रहा। सभी प्रतिभागियों ने राजभाषा कार्यशाला की प्रशंसा की। प्रतिभागियों के लिए हिंदी में सुंदर लिखावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रथम मलय कुमार सिंह, द्वितीय-सुश्री शिल्पी दास, तृतीय- प्रशांत कुमार साहू, प्रोत्साहन- अशोक मिश्रा, निवेदित माथुर, मनोज कुमार ध्रुव, अमित सेनगुप्ता, पंकज कुमार को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन राजभाषा अधिकारी छगन लाल नागवंशी ने किया।

Leave a Reply