• Sat. May 4th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

रूंगटा पब्लिक स्कूल में नवरात्रि व दशहरा पर्व पर विशेष आयोजन

Oct 4, 2019

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्युशंस द्वारा संचालित रूंगटा पब्लिक स्कूल भिलाई में शारदीय नवरात्रि में विशेष प्राथर्ना सभा का आयोजन किया गया। प्रत्येक त्योहार का अपना एक विशेष महत्व होता है। विद्यालय प्रांगण में अश्विन शुक्ल पक्ष के नवरात्रि में अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। बच्चों ने क्विज के माध्यम से इस पर्व की विविध ज्ञानवर्धक जानकारियाँ प्राप्त की।भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्युशंस द्वारा संचालित रूंगटा पब्लिक स्कूल भिलाई में शारदीय नवरात्रि में विशेष प्राथर्ना सभा का आयोजन किया गया। प्रत्येक त्योहार का अपना एक विशेष महत्व होता है। विद्यालय प्रांगण में अश्विन शुक्ल पक्ष के नवरात्रि में अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। बच्चों ने क्विज के माध्यम से इस पर्व की विविध ज्ञानवर्धक जानकारियाँ प्राप्त की। देवी दुर्गा के नौ रूपों की महिमा को समझाते हुए रंगबिरंगी वेशभूषा से सुसज्जित बच्चों ने डांडिया एवं गरबा का शानदार प्रदर्शन किया। सभी मंत्रमुग्ध हो थिरकने लगे। इस अवसर पर आकर्षक रामलीला की भी प्रस्तुति दी गई। अच्छाई के प्रतीक श्री राम ने अंतत: बुराई के प्रतीक रावण का अंत किया। रामलीला के अतं में ह्यदशहराह्य बच्चों ने धूमधाम से मनाया।
कार्यक्रम में स्कूल सी.ई.ओ. अरूप मुखोपाध्याय ने सभी को दुर्गोत्सव एवं दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दी। उन्होने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए नैतिक मूल्यों, त्योहारों से प्राप्त प्रेरणा को सदैव जीवन मे अपनाने की बात कही।

Leave a Reply