• Thu. May 9th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

गणपति विहार फेस-4 में पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन

Jan 9, 2024
Family gettogether in Ganapati Vihar

दुर्ग। स्थानीय बोरसी स्थित गणपति विहार काॅलोनी के नवीन फेज-4 में निवासी परिषद के तत्वाधान में पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों श्री प्रफुल्ल गुप्ता, डाॅ. सुशील चन्द्र तिवारी, पी.के. अमृत, विशाखा गुप्ता को पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया गया। कराओके हारमोनी आॅर्केस्ट्रा ने कार्यक्रम में बेहतरीन गीतों की प्रस्तुति दी। सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार दिए गए।
समिति के संयोजक निश्चय साहू ने बताया कि गणपति विहार काॅलोनी के नवनिर्मित फेज-4 में निवासरत 60 परिवारों ने नववर्ष के अवसर पर सामाजिक एवं सेवा कार्योें के उद्देष्यों से गठित परिषद के तत्वाधान में पारिवारिक मिलन समारोह का रंगारंग आयोजन किया गया। प्रारंभ में गणेश वंदना के साथ रामभक्ति से ओतप्रोत नृत्य वर्षा ग्रुप की महिलाओं ने प्रस्तुत किया।
फेज-4 के सभी निवासियों का पारिवारिक परिचय कराया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंृखला में राम आयेगा तो अंगना सजाऊंगी गीत-नृत्य ने खूब तालियाँ बटोरी। प्रमोद अमृत, ललित उपाध्याय, अवनीष त्रिपाठी, टी. सुशील कुमार, विशाखा गुप्ता, के गीत ने खूब समा बांधा। तोषणी अमृत, पारूल अंकिता साव, तनिष्क साहू एवं अक्षत त्रिपाठी के गीत को सभी ने सराहा।
कार्यक्रम का संचालन अवनिष त्रिपाठी एवं ललित उपाध्याय ने किया। पी.आर. ठाकुर ने आभार प्रदर्षित किया।

Leave a Reply