• Tue. Apr 30th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

इंदु आईटी स्कूल के बच्चों ने ‘मैंगो मैनिया डे’ पर बनाया चित्र, चखा आम

Jul 5, 2019

भिलाई। नित नए प्रयोगों के लिए परिचित इंदु आईटी स्कूल में मैंगो मैनिया डे मनाया गया। दिवस विशेष पर बच्चों ने आम के चित्र बनाए तथा उसके गुणों के बारे में जाना। स्कूल की तरफ से बच्चों को आम खिलाया गया। बच्चे आम के विषय में रोचक जानकारियां पाकर बेहद हर्षित हुए।26 जून 2019 को मैंगो मैनिया डे दुनिया भर में मनाया जाता है। भारत में इसका विशेष जोर रहता है। इस कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी से के.जी- 2 तक के बच्चों ने बड़े उत्सह के साथ भाग लिया।भिलाई। नित नए प्रयोगों के लिए परिचित इंदु आईटी स्कूल में ‘मैंगो मैनिया डे’ मनाया गया। दिवस विशेष पर बच्चों ने आम के चित्र बनाए तथा उसके गुणों के बारे में जाना। स्कूल की तरफ से बच्चों को आम खिलाया गया। बच्चे आम के विषय में रोचक जानकारियां पाकर बेहद हर्षित हुए।26 जून 2019 को ‘मैंगो मैनिया डे’ दुनिया भर में मनाया जाता है। भारत में इसका विशेष जोर रहता है। इस कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी से के.जी- 2 तक के बच्चों ने बड़े उत्सह के साथ भाग लिया। दिवस पर इंचार्ज शिम्पी भट्ट, बच्चों और शिक्षिकाओ ने पीला परिधान पहना। प्रोजेक्ट वर्क एक्टिवटी में आम का चित्र बनाकर उसमें रंग भरा। बच्चों ने अपनी मीठी जुबान से कविताएं भी सुनाई। बच्चों को आम की स्लाइस खाने को दी गई तथा आम खाने का फायदे भी बताए गये। इस अवसर पर शाला के डायरेक्टर एसएम उमक, डायरेक्टर श्रीमती मीनल उमक, यशोवर्धन उमक, प्राचार्य आलोक श्रीवास्तव, कक्षा इंचार्ज श्रीमती शिम्पी भट्ट भी उपस्थित थी। ये सभी नन्हे-मुन्ने बच्चों के क्रियाकलापों को देखकर बहुत ही आनंदित हुए।

Leave a Reply