• Sun. Apr 28th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

रायपुर के अरुण को राष्ट्रीय काव्य सम्मान

Jan 9, 2015

poet arunendra sharmaरायपुर। राजधानी के काव्यकार अरुणेश कुमार शर्मा ‘अरुणÓ को राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय काव्य सम्मान प्रदान किया गया। कवि हम-तुम संस्था के राष्ट्रीय समागम एवं सम्मान समारोह में अरुणेश को यह सम्मान ख्यात गीतकार एवं फिल्म कलाकार डॉ अशोक मधुप, गजलकार अरुण सागर और दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एवं वरिष्ठ कवि हरीश अरोड़ा ने प्रदान किया। देश के विभिन्न भागों में काव्य पाठ करने वाले अरुणेश ने मोदी सरकार के पहले पचास दिन पर पुस्तक भी लिखी है। इस पुस्तक के लिए मध्यप्रदेश की साहित्यिक संस्था से ‘कलम कलाधरÓ सम्मान भी प्राप्त हुआ है। उनके खाते में 5000 से अधिक रचनाएं हैं।

Leave a Reply