• Sat. Apr 27th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

जिस पलंग पर स्वामी विवेकानंद ने आराम किया, उसे विरासत की तरह संभाल रखा है

Jan 12, 2018

खंडवा का इतिहास कई महापुरुषों से जुड़ा है। इसमें एक नाम युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद का भी है। शिकागो सम्मेलन में अमेरिका जाने से पहले विवेकानंद खंडवा आए थे। यहां वे करीब 18 दिन यहां रहे। चटर्जी परिवार के जिस घर में वह मेहमान थे, वहां अब निजी नर्सिंग होम है। जिस पलंग पर उन्होंने विश्राम किया और जिस अलमारी में सामान रखा, उसे आज भी राठौर परिवार ने विरासत के रूप में संभालकर रखा है।सुमित अवस्थी, खंडवा। खंडवा का इतिहास कई महापुरुषों से जुड़ा है। इसमें एक नाम युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद का भी है। शिकागो सम्मेलन में अमेरिका जाने से पहले विवेकानंद खंडवा आए थे। यहां वे करीब 18 दिन यहां रहे। चटर्जी परिवार के जिस घर में वह मेहमान थे, वहां अब निजी नर्सिंग होम है। जिस पलंग पर उन्होंने विश्राम किया और जिस अलमारी में सामान रखा, उसे आज भी राठौर परिवार ने विरासत के रूप में संभालकर रखा है। खंडवा का इतिहास कई महापुरुषों से जुड़ा है। इसमें एक नाम युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद का भी है। शिकागो सम्मेलन में अमेरिका जाने से पहले विवेकानंद खंडवा आए थे। यहां वे करीब 18 दिन यहां रहे। चटर्जी परिवार के जिस घर में वह मेहमान थे, वहां अब निजी नर्सिंग होम है। जिस पलंग पर उन्होंने विश्राम किया और जिस अलमारी में सामान रखा, उसे आज भी राठौर परिवार ने विरासत के रूप में संभालकर रखा है।बताया जाता है कि जून-जुलाई1893 में खंडवा आए स्वामी विवेकानंद को शिकागो सम्मेलन का पहला पत्र खंडवा में ही मिला था। 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जयंती पर नईदुनिया की विशेष खबर। यहां नगर पालिका के तत्कालीन प्रेसिडेंट बाबू हरिदास चटर्जी के यहां मेहमान रहे। इस दौरान उन्होंने खंडवा के मेसोनिक लॉज में उद्बोधन भी दिया। स्वामी विवेकानंद ने यहां लकड़ी के जिस पलंग पर आराम किया और जिस अलमारी में सामान रखा वह चटर्जी परिवार ने 1980 में लालचौकी रोड निवासी डॉ. यूजी राठौर को दे दिए। राठौर परिवार ने इसे विरासत के तौर पर संजो कर रखा है।
डॉ. राठौर ने बताया कि हमारे लिए गर्व की बात है कि स्वामी विवेकानंद द्वारा उपयोग की गई सामग्री हमारे पास है। उनके पुत्र अनुराग ने बताया कि इस पलंग पर प्राचीन नक्काशी की गई है। इस पर हमने स्वामीजी का चित्र रखा हुआ है। शकुंतला राठौर ने बताया कि स्वामी विवेकानंद की यादों को हमने संजो कर रखा है। इस लकड़ी की अलमारी में हम धार्मिक किताबें रखते हैं।
जिस घर में स्वामी विवेकानंद मेहमान थे उसे 1982 में डॉ. बीपी मिश्रा को बेचकर चटर्जी परिवार कोलकाता चला गया। डॉ. मिश्रा यहां निजी नर्सिंग होम संचालित कर रहे हैं। वे कहते हैं कि आज भी इस मकान से ऊर्जा मिलती है। चटर्जी परिवार चर्चा में बताता था कि स्वामी विवेकानंद के खंडवा में रहने के दौरान ही उन्हें शिकागो के सम्मेलन का सूचना पत्र मिला था। खंडवा में करीब 18 दिन रहने के बाद वे यहां से मुंबई के लिए रवाना हो गए थे।

Leave a Reply