• Sat. Apr 27th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

‘आस्था’ के माध्यम से मानवता के 10 पुजारियों ने की देहदान की घोषणा

May 29, 2018
भिलाई। दो दम्पतियों व छह अन्य लोगों ने मृत्युपश्चात अपनी देह को मेडिकल कॉलेज को बच्चों की शिक्षा हेतु दान करने की घोषणा की है। इन्हें आस्था सामाजिक संस्था के संचालक प्रकाश गेडाम से देहदान की प्रेरणा मिली। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक व पूर्व संसदीय सचिव छ.ग. विजय बघेल जी ने सभी देहदानियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया व सभी के स्वस्थ जीवन एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

भिलाई। दो दम्पतियों व छह अन्य लोगों ने मृत्युपश्चात अपनी देह को मेडिकल कॉलेज को बच्चों की शिक्षा हेतु दान करने की घोषणा की है। इन्हें आस्था सामाजिक संस्था के संचालक प्रकाश गेडाम से देहदान की प्रेरणा मिली। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक व पूर्व संसदीय सचिव छ.ग. विजय बघेल जी ने सभी देहदानियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया व सभी के स्वस्थ जीवन एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि देह दान करना एक नेक और महान कार्य है। देहदान की घोषणा करने वालों में नवलदास मानिकपुरी एवं अनुसुइया मानिकपुरी, मेहत्तर पटेल एवं पीला बाई पटेल, सुमित्रा वर्मा, वंदना सिन्हा, राजकमल बोरकर, श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, श्रीमती जयश्री एवं श्रीमती सुलोचना वासनिक शामिल हैं।
इस अवसर पर प्रकाश गेडाम, राजेन्द्र सुनगारिया, दीपक चुनपुरीया, शशीकांत दुबे, मनोज वर्मा, संस्था के समस्त पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply