• Sat. Apr 27th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

गर्ल्स कॉलेज की 439 छात्राओं ने यूथ स्पार्क-2 में दी भागीदारी

Aug 8, 2018

Youth Spark in Girls Collegeदुर्ग। शासकीय डॉ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दुर्ग में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं के लिए ‘यूथ फॉर एकात्मता- एक है हम’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की 439 छात्राओं ने इसमें भाग लिया। प्रतियोगिता के प्रथम चरण में 10 वाक्यों में निर्धारित विषय पर विचार लिखने थे।  नोडल अधिकारी डॉ. ऋचा ठाकुर ने बताया कि छात्राओं में इस स्पर्धा के लिए भारी उत्साह रहा। निर्धारित विषय में प्रमुख (1) जनजातीय समाज की विशेषताएँ (2) छत्तीसगढ़ के एक महापुरूष या संत की जीवनी। (3) भारतीय संस्कृति भारत की एकात्मता का आधार है। (4) छत्तीसगढ़ शासन की कल्याणकारी योजनाएँ। कुल 20 चयनित प्रतिभागियों का नाम अगले चरण के लिए भेजा गया। उल्लेखनीय है कि इस स्पर्धा में 51000/-रूपये का प्रथम पुरूस्कार, 31000/-रू. का द्वितीय पुरस्कार एवं 21000/-रू का तृतीय पुरस्कार घोषित किया गया है। चयनित छात्राओं को स्पर्धा के द्वितीय चरण में भाग लेने का मौका मिलेगा।

Leave a Reply