• Fri. May 3rd, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

केपीएस कुटेलाभाठा के नौनिहालों ने ‘इंद्रधनुष’ में दी रामायण की प्रस्तुति

Nov 23, 2019

भिलाई। केपीएस कुटेलाभाठा अपने उत्कृष्ट प्रयोगों के लिये जाना जाता है। इस बार उन्होंने वार्षिकोत्सव में संगीतमय रामायण प्रस्तुत कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। लाइव साउंड एंड म्यूजिक के साथ दी गई इस प्रस्तुति में रामायण के सभी महत्वपूर्ण प्रसंगों को खूबसूरती के साथ उकेरा गया था। 3 से 10 साल तक की उम्र के बच्चों ने यह प्रस्तुति दी जबकि अन्य बच्चों ने अपने संगीत शिक्षकों के साथ रामायण का सस्वर गायन किया।भिलाई। केपीएस कुटेलाभाठा अपने उत्कृष्ट प्रयोगों के लिये जाना जाता है। इस बार उन्होंने वार्षिकोत्सव में संगीतमय रामायण प्रस्तुत कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। लाइव साउंड एंड म्यूजिक के साथ दी गई इस प्रस्तुति में रामायण के सभी महत्वपूर्ण प्रसंगों को खूबसूरती के साथ उकेरा गया था। 3 से 10 साल तक की उम्र के बच्चों ने यह प्रस्तुति दी जबकि अन्य बच्चों ने अपने संगीत शिक्षकों के साथ रामायण का सस्वर गायन किया।KPS-Kutela-Ram-Darbar KPS-Kutelabhata01 KPS-Kutelabhata02 ऋषि के आशीर्वाद से राम का जन्म, गुरुकुल आश्रम में उनकी शिक्षा, यज्ञों की सुरक्षा में भागीदारी, शिव धनुष का टूटना, परशुराम-लक्ष्मण संवाद, सीता स्वयंवर, राम-लक्ष्मण-सीता का वनगमन, सीता हरण, रावण जटायु युद्ध, सुग्रीव से मित्रता के दृश्यों को बच्चों ने जीवंत कर दिया। पत्थरों पर श्रीराम लिखकर नल एवं नील के सहयोग से वानर सेना ने रामसेतु का निर्माण किया और पूरी सेना उसपर से होकर लंका पहुंच गई। यह दृश्य बेहद प्रभावशाली था। लंका में भीषण युद्ध, लक्ष्मण का मूर्च्छित हो जाना, संजीवनी के लिए हनुमान का पहाड़ उठा कर ले आना, कुम्भकर्ण और मेघनाद की मृत्यु और अंत में रावण वध का दृश्य भी बेहद खूबसूरती के साथ प्रस्तुत किया गया। लगभग एक घंटे के इस कार्यक्रम के अंत में श्रीराम, सीता एवं लक्ष्मण की अयोध्या वापसी, दीपावली, हनुमान का सीना चीर कर अपने हृदय में बसे श्रीराम-सीता का दर्शन कराने का साथ रामायण सम्पन्न हुआ। आरंभ में पहली और दूसरी कक्षा के बच्चों ने सुन्दर समूह नृत्य प्रस्तुत किया। इन कार्यक्रमों की परिकल्पना, स्क्रिप्ट एवं निर्देशन केपीएस कुटेलाभाठा की प्राचार्य मृदु लखोटिया ने किया है। उनके नेतृत्व में इस स्कूल ने पहले भी भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अनेक आयोजन किये हैं।

Leave a Reply