• Sat. Apr 27th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

आईजी ने किया कृति अफसरों का सम्मान

Aug 22, 2015
Durg IG Pradeep Gupta

दुर्ग। 15 अगस्त को राष्ट्रपति, राज्यपाल और अन्य पुरस्कारों से सम्मानित हुए पुलिस अधिकारियों को एक विशेष समारोह में दुर्ग रेंज के आईजी प्रदीप कुमार गुप्ता ने अपने 32 बंगला स्थित आवास में सम्मान किया। इस दौरान एसपी मयंक वास्तव, एएसपी शहर राजेश अग्रवाल व पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। सम्मान समारोह में आईजी प्रदीप कुमार गुप्ता ने सभी पुरस्कृ त पुलिस अधिकारियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई है। 15 अगस्त 2015 को छुरिया के निरीक्षक अमित बोरिया को वीरता पदक, एसडीओपी पाटन, प्रवीर चंद्र तिवारी विशिष्ट सेवा पदक, कवर्धा उपनिरीक्षक प्रकाश नारायण तिवारी सराहनीय सेवा पदक, दुर्ग प्रधान आरक्षक पुरूषोत्तम यादव को सराहनीय सेवा पदक, जामुल थाना प्रभारी मोनिका पंाडेय को राज्यपाल पुरस्कार, सोमनी थाना प्रभारी सत्रूपा तारम को मुख्यमंत्री पुरस्कार, दुर्ग महिला थाना प्रभारी हफतार खैरानी को शहीद नारायण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Leave a Reply