• Sat. Apr 27th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

भिलाई कैन डू पर्वत फाउण्डेशन ने किया कृति महिलाओं का सम्मान

Mar 29, 2018

भिलाई। भिलाई कैन डू पर्वत फाउण्डेशन ने शहर की कृती महिलाओं का सम्मान किया। इनमें शिक्षाविद, पुलिस कर्मी, संस्कृति कर्मी, रंग कर्मी और सामाजिक क्षेत्र की कार्यकर्ता शामिल थीं। प्रदेश भाजयुमो के युवा नेता अतुल पर्वत इस आयोजन के सूत्रधार थे। श्री पर्वत ने कहा कि समाज में नारी का स्थान सर्वोपरी है। अतुल पर्वत ने कहा, वैदिक युग में भी नारी के महत्त्व को स्वीकार किया गया है। एक पुत्री, एक माँ एक बहन, एक पत्नी एक सखा सभी रूपों में उसने अपना कर्तव्य पूरा किया है और कर रही है और आगे भी करती रहेगी इसमें कोई संदेह नहीं हैं। उसका हर रूप पूजनीय है, अनुशंसनीय है, अनुकरणीय है।भिलाई। भिलाई कैन डू पर्वत फाउण्डेशन ने शहर की कृती महिलाओं का सम्मान किया। इनमें शिक्षाविद, पुलिस कर्मी, संस्कृति कर्मी, रंग कर्मी और सामाजिक क्षेत्र की कार्यकर्ता शामिल थीं। प्रदेश भाजयुमो के युवा नेता अतुल पर्वत इस आयोजन के सूत्रधार थे। श्री पर्वत ने कहा कि समाज में नारी का स्थान सर्वोपरी है। अतुल पर्वत ने कहा, वैदिक युग में भी नारी के महत्त्व को स्वीकार किया गया है। एक पुत्री, एक माँ एक बहन, एक पत्नी एक सखा सभी रूपों में उसने अपना कर्तव्य पूरा किया है और कर रही है और आगे भी करती रहेगी इसमें कोई संदेह नहीं हैं। उसका हर रूप पूजनीय है, अनुशंसनीय है, अनुकरणीय है।भिलाई। भिलाई कैन डू पर्वत फाउण्डेशन ने शहर की कृती महिलाओं का सम्मान किया। इनमें शिक्षाविद, पुलिस कर्मी, संस्कृति कर्मी, रंग कर्मी और सामाजिक क्षेत्र की कार्यकर्ता शामिल थीं। प्रदेश भाजयुमो के युवा नेता अतुल पर्वत इस आयोजन के सूत्रधार थे। श्री पर्वत ने कहा कि समाज में नारी का स्थान सर्वोपरी है। अतुल पर्वत ने कहा, वैदिक युग में भी नारी के महत्त्व को स्वीकार किया गया है। एक पुत्री, एक माँ एक बहन, एक पत्नी एक सखा सभी रूपों में उसने अपना कर्तव्य पूरा किया है और कर रही है और आगे भी करती रहेगी इसमें कोई संदेह नहीं हैं। उसका हर रूप पूजनीय है, अनुशंसनीय है, अनुकरणीय है।भिलाई केन डू पर्वत फाउंडेशन के बैनर तले सशक्त नारी समान महोत्सव का कार्यक्रम सुंदर नगर केपीएस स्कूल में रखा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय के वाइस चान्सलर एमके वर्मा उपस्थित हुए। अन्य अतिथियों में शंकरा ग्रुप आफ कॉलेज के डायरेक्टर आईपी मिश्रा, महिला रक्षा टीम प्रभारी मोनिका पाण्डेय, एमजे कॉलेज की डायरेक्टर सुलेखा विरुलकर, माइल स्टोन स्कूल की डायरेक्टर ममता शुक्ला, श्री शंकराचार्य महाविद्यालय की डायरेक्टर रक्षा सिंह, ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर उनकी पूरी टीम दुर्ग एएसपी शशिमोहन सिंह अलग अलग जगहों से करीब 700 महिलाएं उपस्थित थी।
अतिथियों ने कहा कि नारी का सम्मान दरअसल सम्पूर्ण मानवता का सम्मान है। समाज में नारी की स्थिति और उसकी भूमिका ही तय करती है कि अगली पीढ़ी कैसी होगी। एक महिला शिक्षित होती है तो पूरा परिवार शिक्षित हो जाता है। एक संस्कारी महिला ही अपने बच्चों को संस्कारित करती है। इसलिए महिलाओं का सम्मान किया जाना चाहिए।
इस अवसर पर अतुल पर्वत ने 100 से अधिक महिलाओं का मोमेंटो देकर सम्मानित किया। वहीं 300 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान 100 वर्ष की बुजुर्ग महिला ने अतुल पर्वत और उसकी टीम का स्वागत किया। शंकराचार्य गु्रप के डॉयरेक्टर आईपी मिश्रा ने बुजुर्ग महिला को अपनी संस्था की तरफ से 11000 रुपए का चेक दिया।
कार्यक्रम में डॉ राखी राय, भाष्वती रामपाल, कल्पना स्वामी, डॉ मनजीत कौर, गीता वर्मा, डॉ अंजु गुप्ता, डॉ रचना पाण्डेय, रेणु मिश्रा, ज्योति वाल्सन, डेजी जार्ज, पूनम कश्यप, सुषमा कोठारी, रेखा भागवत, वीणा गुप्ता, रीता झा, पूजा मिश्रा, स्नेहा गुप्ता, सपना सारस्वत, आभा गुप्ता, अनु मिश्रा, माधुरी अग्रवाल, सुषमा जैन, भावना कपिला, डॉ रचना चौधरी, डॉ जैन, रश्मि पाठक, रीता मिश्रा, सीमा मिश्रा, सीमा रस्तोगी, अर्चना वर्मा सहित सैकड़ों महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Leave a Reply