• Sat. Apr 27th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

महिला दिवस पर डॉ. हंसा शुक्ला को तेजस्विनी सम्मान

Mar 10, 2018

new year 2016भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय आमदी नगर हुडको, भिलाई की प्राचार्य डॉ. हंसा शुक्ला को 8 मार्च अन्र्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गहमर वेलफेयर सोसायटी गहमर गाजीपुर उ.प्र. द्वारा 2017 का तेजस्विनी सम्मान में सम्मानित किया गया। पूरे भारत देश से 31 महिलाओं को यह सम्मान मिला जिसमें डॉ. हंसा शुक्ला छ.ग. से चयनित होने वाली अकेली महिला है। उन्हे यह सम्मान शिक्षा व समाज सेवा हेतु दिया गया साथ ही श्रीमती हंसा शुक्ला ने ‘साहित्यकारों की दुनियाÓ पोर्टल पर होने वाले आयोजनों में तीसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त किया उनकी इस उपलब्धि पर ‘साहित्यकारों की दुनिया’ पोर्टल पर होने वाली परिचर्चा में न केवल अतिथि लेखक भाग लेंगी साथ ही उन्हे परिचर्चा के निर्णायक मंडल के प्रथम सदस्य होने का गौरव प्राप्त हुआ।

Leave a Reply