• Fri. Apr 26th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

जीडी रूंगटा कालेज में हिन्दी दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

Sep 15, 2018

GD Rungta Collegeभिलाई। हिन्दी हमारी राष्ट्रभाषा इसलिए है क्योंकि यह विविध भाषा भाषी प्रांतों में रहने वाले सभी देशवासियों के बीच सुत्रधार की भूमिका का निर्वहन करती है। हिन्दी न सिर्फ हमारी राष्ट्रीय पहचान है बल्कि हमारी राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक भी है। देश के स्वतंत्रता आंदोलन में हिन्दी का अभूतपुर्व योगदान रहा है, आजादी के बाद हुये विकास में हिन्दी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसी महत्व को प्रतिपादित करने हिंदी दिवस का आयोजन पूरे देश में धूमधाम से किया जाता है। इसी परिप्रेक्ष्य में संजय रूगटा ग्रुप आॅफ इंस्टीट्युशन्स द्वारा संचालित जीडी रूंगटा कालेज आॅफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी में हिंदी दिवस के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका विषय भारतीय संस्कृति मे हिंदी भाषा का महत्व था। इसमें स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय से 122 विधार्थियों ने भाग लिया।
सभी प्रतिभागीयों को कॉलेज के प्राचार्य डाँ संजीव श्रीवास्तव द्वारा प्रोत्साहित किया गया। उन्होने बताया कि हिंदी हमारे समाज के लिए क्यों महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम का संचालन कॉलेज के सहायक प्राध्यापक नीतिन चांदेकर, अनुराग पटेल, अनीषा मीरे और रीतेष काम्बले द्वारा किया गया।

Leave a Reply