• Mon. May 6th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

डॉ. आरएन सिंह बने प्रतिष्ठित दुर्ग साइंस कालेज के प्राचार्य, डॉ सिद्दीकी ने सौंपा कार्यभार

Aug 27, 2019

दुर्ग। उच्चशिक्षा विभाग, रायपुर द्वारा शुक्रवार 23 अगस्त 2019 को जारी स्थानांतरण आदेश के परिपालन में शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय, राजनांदगांव से स्थानांतरित होकर आये नये प्राचार्य डॉ. आर.एन.सिंह ने शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग में कायर्भार संभाल लिया है। प्राचार्य डॉ. एम.ए. सिद्दीकी ने उन्हें कार्यभार सौंपा। डॉ सिंह अर्थशास्त्र के प्राध्यापक हैं और लगभग 37 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके हैं। 2009 से वे दिग्विजय महाविद्यालय में प्राचार्य थे।  दुर्ग। उच्चशिक्षा विभाग, रायपुर द्वारा शुक्रवार 23 अगस्त 2019 को जारी स्थानांतरण आदेश के परिपालन में शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय, राजनांदगांव से स्थानांतरित होकर आये नये प्राचार्य डॉ. आर.एन.सिंह ने शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग (साइंस कालेज) में कार्यभार संभाल लिया है। प्राचार्य डॉ. एम.ए. सिद्दीकी ने उन्हें कार्यभार सौंपा। डॉ सिंह अर्थशास्त्र के प्राध्यापक हैं और लगभग 37 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके हैं। 2009 से वे दिग्विजय महाविद्यालय में प्राचार्य थे।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त विभागों के विभागाध्यक्ष, डॉ. राजेन्द्र चौबे, डॉ. ओ.पी. गुप्ता, डॉ. अनुपमा अस्थाना, डॉ. शिखा अग्रवाल, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. अनिल कश्यप, डॉ. शिखा अग्रवाल, डॉ. वेदवती मंडावी, डॉ. अभिनेष सुराना, डॉ. श्रीनिवास देशमुख, डॉ. आईएस चन्द्राकर, डॉ. कांति चैबे, डॉ. रंजना श्रीवास्तव, डॉ. जगजीत कौर सलूजा, डॉ. प्रज्ञा कुलकर्णी, डॉ. अनिल पाण्डेय रजिस्ट्रार आशुतोष साव, ग्रंथपाल विनोद कुमार अहिरवार, छात्रावास अधीक्षक राधे लाल यादव, मुख्य लिपिक संजय यादव सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है, कि लगभग 37 वर्षों की शासकीय सेवा पूर्ण कर चुके अर्थशास्त्री डॉ. आर.एन. सिंह का अधिकांश सेवाकाल शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय, राजनांदगांव में व्यतीत हुआ है। इसके अलावा वे अलीराजपुर, डोंगरगांव, छुरिया आदि महाविद्यालयों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डॉ. सिंह की प्राध्यापक से प्राचार्य पद पर पदोन्नति 2009 में हुई तथा 2018 में वे स्नातकोत्तर प्राचार्य के पद पर पदोन्नत हुए। पदभार ग्रहण करने के पश्चात् अपने विचार व्यक्त करते हुए डॉ. आर.एन. सिंह ने कहा कि वे सबको साथ लेकर चलते हुए महाविद्यालय की विकास यात्रा को और अधिक गति देने का प्रयास करेंगे। छात्रहित को सर्वाेपरि बताते हुए डॉ. सिंह ने विद्याथिर्यों की हर जायज मांगों पर रचनात्मक निर्णय लेने का भी आश्वासन दिया। महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कमर्चारियों एवं छात्र-छात्राओं ने डॉ. सिंह की नियमित प्राचार्य के पद पर नियुक्ति हेतु बधाई एवं शुभकामनायें दी।

Leave a Reply