• Sat. May 4th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

तीज मिलन में दिखा डाक विभाग अनूठा अंदाज, लिया पर्यावरण बचाने का संकल्प

Aug 27, 2019

भिलाई। भारतीय डाक विभाग भिलाई-दुर्ग परिक्षेत्र की महिलाओं ने तीज मिलन समारोह का आयोजन एक अनूठे अंदाज में किया। महिलाओं ने इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए सीमा श्रीवास्तव ने कहा कि जलवायु एवं पर्यावरण में जो तेजी से परिवर्तन हो रहे हैं उससे हमारा जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। हमें अपनी प्राकृतिक संपदा को को बनाए और बचाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।भिलाई। भारतीय डाक विभाग भिलाई-दुर्ग परिक्षेत्र की महिलाओं ने तीज मिलन समारोह का आयोजन एक अनूठे अंदाज में किया। महिलाओं ने इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए सीमा श्रीवास्तव ने कहा कि जलवायु एवं पर्यावरण में जो तेजी से परिवर्तन हो रहे हैं उससे हमारा जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। हमें अपनी प्राकृतिक संपदा को को बनाए और बचाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। भिलाई। भारतीय डाक विभाग भिलाई-दुर्ग परिक्षेत्र की महिलाओं ने तीज मिलन समारोह का आयोजन एक अनूठे अंदाज में किया। महिलाओं ने इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए सीमा श्रीवास्तव ने कहा कि जलवायु एवं पर्यावरण में जो तेजी से परिवर्तन हो रहे हैं उससे हमारा जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। हमें अपनी प्राकृतिक संपदा को को बनाए और बचाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।श्रीमती श्रीवास्तव ने कहा कि पर्यावरण के प्रति हमारी उदासीनता और उपेक्षा का ही परिणाम है कि हमारा जनजीवन अनेक प्रकार की आपदाओं से जूझ रहा है।
समारोह में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरण हेतु अनेक प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गई। उपस्थित जनों को पौधे वितरित करके वृक्षारोपण करने एवं उनकी निरंतर देखभाल करने हेतु आवश्यक जानकारियां दी गई । समारोह में श्रीमती त्रिवेणी मंडावी को सर्वश्रेष्ठ सुसज्जित महिला हेतु पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त श्रीमती माधुरी भोंसले को डाक विभाग में उनकी दीघर्कालीन सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। श्रीमती नम्रता गजभिए को मेहंदी प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार दिया गया। समारोह को सफल बनाने में श्रीमती नीना पर्वत, गीता बोडखे एवं रश्मि श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply