• Fri. Apr 26th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

संजय रूंगटा समूह ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

Jan 30, 2021

Republic Day at Sanjay Rungta Group of Institutionsभिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित समस्त संस्थाओं ने समेकित रूप से गणतंत्र दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। समूह के अध्यक्ष संजय रूंगटा ने ध्वजारोहण किया। उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान की धुन पर तिरंगे को सलामी दी। ध्वजारोहण के पश्चात देशभक्ति के कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। रूंगटा डेन्टल कालेज, आरएसआर रूंगटा इंजीनियरिंग कालेज, रूंगटा साइंस कालेज, रूंगटा फार्मेसी कालेज तथा रूंगटा पब्लिक स्कूल के शिक्षक समुदाय ने नयनाभिराम नृत्यों एवं सुमधुर गीतों से उपस्थित जन को मंत्रमुग्ध कर दिया। अपने उद्बोधन में समूह के अध्यक्ष संजय रूंगटा ने समूह के सदस्यों की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना कर उन्हें पुरस्कृत किया। समूह परिवार को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी एवं राष्ट्र-विकास के लिए सक्रिय भागीदारी देने का आह्वान किया। सभी संस्था प्रमुखों ने अपने विचार व्यक्त किये।

Leave a Reply