• Sat. Apr 27th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

जनसम्पर्क के तहत दूसरे दिन सुबह वीरनाराण सिंह नगर पहुंचे मंत्री पाण्डेय

Mar 15, 2018

भिलाई। जनसंपर्क यात्रा के दूसरे दिन आज सुबह केबिनेट मंत्री व भिलाई विधायक प्रेमप्रकाश पाण्डेय वार्ड 38 शहीद वीर नारायण सिंह नगर पहुंचे। उन्होंने दीनदयाल पुरम स्थित शिव मंदिर से आर्शीवाद लेकर यात्रा शुरू की। मंत्री श्री पाण्डेय ने लोगों से भेंट कर उनकी समस्याओं के निराकरण की चर्चा की। लोगों ने नाली सफाई, पानी और सड़क संधारण की मांग की। उन्होंने कई प्रमुख मार्गों के लिए राशि स्वीकृत होने की जानकारी दी और अधिकारियों को निर्देश दिये। भिलाई। जनसम्पर्क यात्रा के दूसरे दिन आज सुबह केबिनेट मंत्री व भिलाई विधायक प्रेमप्रकाश पाण्डेय वार्ड 38 शहीद वीर नारायण सिंह नगर पहुंचे। उन्होंने दीनदयाल पुरम स्थित शिव मंदिर से आर्शीवाद लेकर यात्रा शुरू की। मंत्री श्री पाण्डेय ने लोगों से भेंट कर उनकी समस्याओं के निराकरण की चर्चा की। लोगों ने नाली सफाई, पानी और सड़क संधारण की मांग की। उन्होंने कई प्रमुख मार्गों के लिए राशि स्वीकृत होने की जानकारी दी और अधिकारियों को निर्देश दिये। भिलाई। जनसंपर्क यात्रा के दूसरे दिन आज सुबह केबिनेट मंत्री व भिलाई विधायक प्रेमप्रकाश पाण्डेय वार्ड 38 शहीद वीर नारायण सिंह नगर पहुंचे। उन्होंने दीनदयाल पुरम स्थित शिव मंदिर से आर्शीवाद लेकर यात्रा शुरू की। मंत्री श्री पाण्डेय ने लोगों से भेंट कर उनकी समस्याओं के निराकरण की चर्चा की। लोगों ने नाली सफाई, पानी और सड़क संधारण की मांग की। उन्होंने कई प्रमुख मार्गों के लिए राशि स्वीकृत होने की जानकारी दी और अधिकारियों को निर्देश दिये।श्री पाण्डेय से लोगों ने गार्डन मेंटेनेंस व अन्य व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने की मांग की। साथ ही कालोनी में खराब ड्रेनेज सिस्टम की जानकारी दी। लोगों ने बताया कि बरसात में गंदा पानी घरों तक पहुंच जाता है। इस पर मंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। यात्रा के अगले पड़ाव में शिवाजी नगर में तालाब का भूमिपूजन किया। लोगों ने गार्डन मेंटेनेंस और निकासी व्यवस्था दुरूस्त करने की भी मांग की। श्री पाण्डेय चंद्रमा चौक, बॉम्बे आवास, डॉ. राजेंद्र प्रसाद नगर, बीबीसी कालोनी तेल्हानाला होते हुए शहीद वीर नारायण सिंह नगर पहुंचे। वॉम्बे आवास क्षेत्र में लोगों ने जर्जर आवासों की जानकारी देते हुए संधारण की मांग की साथ ही उन्होंने पानी की समस्या से भी मंत्री श्री पाण्डेय को अवगत कराया। बीबीसी कालोनी क्षेत्र के लोगों ने बरसात के दिनों में तेल्हानाला का पानी घरों में घुसने की जानकारी दी। मंत्री श्री पाण्डेय ने बताया कि नाले के चैनलाइजिंग के काम के लिए राशि स्वीकृत हो गई है काम जल्दी शुरू कर दिया जाएगा और इस बार बरसात में किसी को कोई परेशानी नहीं होगी।
विभिन्न कार्यों का किया भूमिपूजन
जनसंपर्क यात्रा के दौरान मंत्री श्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने वार्ड में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जिसमें शहीद वीर नारायण सिंह नगर के विभिन्न मार्गों के सीमेंटीकरण कार्य के लिए 45 लाख, दीनदयाल आवासीय एवं शिवाजी नगर में नाली निर्माण कार्य के लिए 47 लाख, शिवाजी नगर में आरसीसी नाली निर्माण एवं पुलिया निर्माण कार्य के लिए 48 लाख, दीनदयाल पुरम आवासीय योजना के डामरीकरण कार्य के लिए 125 लाख एवं अन्य मार्गों के डामरीकरण का कार्य 75 लाख रूपए की लागत से कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने वार्ड में जोन कार्यालय के समीप तालाब निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया जिसमें 49 लाख रूपए की लागत से तालाब गहरीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य किया जाएगा।

Leave a Reply