• Fri. Apr 26th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

पाटणकर गर्ल्स कालेज में मना सद्भावना दिवस, लिया गो ग्रीन का संकल्प

Aug 20, 2019

दुर्ग। शासकीय डॉ वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग में सद्भावना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये तथा पृथ्वी पर जीवन के अनिवार्य आधारस्तम्भ के रूप में वृक्षों की उपयोगिता और महत्ता की चेतना प्रसारित की गई। प्राध्यापकों और छात्राओं ने मिलकर महाविद्यालय में वृक्षारोपण किया। छात्राओं ने अपने घरों, गांवों में भी गो-ग्रीन अभियान के तहत अधिकाधिक वृक्षारोपण का संकल्प लिया।दुर्ग। शासकीय डॉ वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग में सद्भावना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये तथा पृथ्वी पर जीवन के अनिवार्य आधारस्तम्भ के रूप में वृक्षों की उपयोगिता और महत्ता की चेतना प्रसारित की गई। प्राध्यापकों और छात्राओं ने मिलकर महाविद्यालय में वृक्षारोपण किया। छात्राओं ने अपने घरों, गांवों में भी गो-ग्रीन अभियान के तहत अधिकाधिक वृक्षारोपण का संकल्प लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील चन्द्र तिवारी ने कहा कि प्रकृति को प्रदूषण से मुक्त करने एवं साफ-सुथरा रखना न केवल हमारा कत्र्तव्य है अपितु हमारी जिम्मेदारी भी है। इस बात को महाविद्यालय की छात्राओं ने आत्मसात किया। महाविद्यालय की ग्रीन आर्मी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने परिसर की साफ-सफाई कर अभियान चलाकर इस चेतना को बल दिया। इस अवसर पर सद्भावना थीम के ऊपर छात्राओं के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। छात्राओं ने प्रकृति, स्वच्छता, धार्मिक सद्भाव सहित विभिन्न विषयों पर चित्र बनाए जिनकी प्रदर्शनी भी विभाग में लगाई गई। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. योगेन्द्र त्रिपाठी एवं डॉ. यशेश्वरी धु्रव, डॉ. सीमा अग्रवाल ने किया। आभार प्रदर्शन डॉ. अम्बरिश त्रिपाठी ने किया।

Leave a Reply