• Fri. Apr 26th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

कामकाजी महिला अंजली के काव्य संग्रह ‘पढ़ो लिखों दिल से’ का विमोचन

Oct 20, 2019

भिलाई। नेहरू नगर निवासी श्रीमती अंजली जैन ने व्यस्तता के बीच अपने जज्बातों को कागज पर उकेरा जो एक कविता संग्रह के रूप में सबके सामने आ गई। शनिवार रात को दुर्ग के होटल रोमन पार्क में उनके काव्य संग्रह 'पढ़ो लिखों दिल से' का विमोचन हुआ पत्रकारों, साहित्यकारों एवं परिजनों के बीच हुआ। कार्यक्रम के दौरान अंजली की कविताओं की इस्पात नगरी के कलाकारों ने सुरमयी प्रस्तुतियां दीं। कविताओं को गीतों का रूप देकर कलाकारों ने उपस्थित अतिथियों की वाहवाही लूटी। भिलाई। नेहरू नगर निवासी श्रीमती अंजली जैन ने व्यस्तता के बीच अपने जज्बातों को कागज पर उकेरा जो एक कविता संग्रह के रूप में सबके सामने आ गई। शनिवार रात को दुर्ग के होटल रोमन पार्क में उनके काव्य संग्रह ‘पढ़ो लिखों दिल से’ का विमोचन हुआ पत्रकारों, साहित्यकारों एवं परिजनों के बीच हुआ। कार्यक्रम के दौरान अंजली की कविताओं की इस्पात नगरी के कलाकारों ने सुरमयी प्रस्तुतियां दीं। कविताओं को गीतों का रूप देकर कलाकारों ने उपस्थित अतिथियों की वाहवाही लूटी। भिलाई। नेहरू नगर निवासी श्रीमती अंजली जैन ने व्यस्तता के बीच अपने जज्बातों को कागज पर उकेरा जो एक कविता संग्रह के रूप में सबके सामने आ गई। शनिवार रात को दुर्ग के होटल रोमन पार्क में उनके काव्य संग्रह 'पढ़ो लिखों दिल से' का विमोचन हुआ पत्रकारों, साहित्यकारों एवं परिजनों के बीच हुआ। कार्यक्रम के दौरान अंजली की कविताओं की इस्पात नगरी के कलाकारों ने सुरमयी प्रस्तुतियां दीं। कविताओं को गीतों का रूप देकर कलाकारों ने उपस्थित अतिथियों की वाहवाही लूटी। श्रीमती अंजली इस मौके पर बेहद भावुक हो गई और संग्रह की पंक्तियां सुनाते सुनाते उनके आंसू बह निकले। इस असवर पर साहित्यकार शिवनाथ शुक्ला, श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष बीडी निजामी, नईदुनिया समाचार पत्र के उप संपादक टी सूर्याराव, ग्रांड एसीएन न्यूज की ब्यूरो श्रीमती शाहीन खान, स्वयंसिद्धा ग्रुप की संयोजक डॉ सोनाली चक्रवर्ती सहित अन्य साहित्यकारों का सम्मान भी किया गया।
डॉ सोनाली चक्रवर्ती ने अंजली की कविता की सराहना करते हुए कहा कि एक कामकाजी महिला होने के बावजूद एक पूरी कविता संग्रह की रचना कर पाना एक उपलब्धि है। इनकी कविताओं में उन्माद है, उत्साह है तो कहीं कुछ खोने की टीस भी है। अंजली ने साबित कर दिया कि इच्छा प्रबल हो तो कोई भी काम मुश्किल नहीं है। डॉ सोनाली ने अंजली के पुत्र आयुष व उत्कर्श की भी सराहना की जिन्होंने अपनी मां को इस स्थान पर लाने में पूरा सहयोग दिया।
साहित्यकार शिवनाथ शुक्ला ने कहा कि महिला व पुरुषों में भेदभाव करना गलत है क्योंकि स्त्री व पुरुष एक रथ के दो पहिए हैं। एक भी कमजोर हुआ तो रथ का क्या होगा यह सभी जानते हैं। कविता संग्रह की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि नेहरू नगर क्षेत्र से भी हमें एक साहित्यकार मिल गया। इस संग्रह में जज्बातों को एक खास अंदाज में पिरोया गया है जो सराहनीय है। श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष बीडी निजामी ने कहा कि अंजली का प्रयास इसलिए भी खास है क्योंकि वे दिनभर व्यस्त रहती हैं और इस बीच इतनी शानदार कविता संग्रह की रचना कर दी। नन्हे गजल गायक सागरिक हालदार ने शानदार प्रस्तुति दी।

Leave a Reply