• Sat. Apr 27th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

गर्ल्स कॉलेज दुर्ग की 12 खिलाड़ी विश्वविद्यालय स्तर पर पुरस्कृत

Oct 21, 2019

दुर्ग। शासकीय डॉ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग की सर्वाधिक खिलाड़ियों को हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित खिलाड़ी सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। महाविद्यालय की कुल 12 खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया है। इनमें महिला बास्केटबाल टीम की 7 खिलाड़ियों के अलावा हैण्डबाल की 5 खिलाड़ी शामिल हैं।दुर्ग। शासकीय डॉ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग की सर्वाधिक खिलाड़ियों को हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित खिलाड़ी सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। महाविद्यालय की कुल 12 खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया है। इनमें महिला बास्केटबाल टीम की 7 खिलाड़ियों के अलावा हैण्डबाल की 5 खिलाड़ी शामिल हैं।सत्र 2018-19 में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय ईस्ट जोन महिला बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। जिसमें कन्या महाविद्यालय की आठ खिलाड़ी सम्मिलित थी, विश्वविद्यालय के नियमानुसार ईस्ट जोन में प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को 15 हजार रूपये (व्यक्तिगत), मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। ईस्ट जोन प्रतियोगिता गुवाहाटी (असम) में आयोजित की गई थी। उपरोक्त सभी खिलाड़ी विभिन्न शालेय राष्ट्रीय, ओपन एवं फेडरेशन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हंै एवं पुरस्कृत हो चुकी हैं।
पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर, उत्तरप्रदेश में आयोजित ईस्ट जोन हैण्डबाल प्रतियोगिता में महाविद्यालय की पांच खिलाड़ी छात्राओं ने विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया एवं यह टीम ईस्ट जोन प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पर रही। प्रत्येक खिलाड़ियों को 12 हजार रूपये चेक, मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
महाविद्यालय की कुल 12 खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया। ये खिलाड़ी है- काजल सिंह, टी.दिव्या, पी.करूणा, अंकू अंबालिकर, मेघा सिंह, वेनिला वेन्सन, के. राजलक्ष्मी (सभी बॉस्केटबॉल), इंदु कुमारी, दुर्गा स्वामी, रेवती, ए.प्रिया राव, रेशमा सोनानी (सभी हैण्डबॉल) महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील चन्द्र तिवारी एवं प्राध्यापकों ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।

Leave a Reply