• Fri. Apr 26th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

दुर्ग साइंस कालेज में हरेली पर्व के अवसर पर वृक्षारोपण अभियान

Aug 2, 2019

दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्वशासी महाविद्यालय में हरेली पर्व के अंतर्गत वृह्द वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। इस अभियान की शुरूआत महाविद्यालय के वनस्पतिशास्त्र विभाग द्वारा किया गया साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना एवं एन.सी.सी. के छात्र-छात्राओं द्वारा अभियान को गति प्रदान किया जा रहा है। वृक्षारोपण कार्यक्रम का प्रारंभ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. ओ.पी.गुप्ता के द्वारा मोलश्री पौधो को रोपित कर किया गया।दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्वशासी महाविद्यालय में हरेली पर्व के अंतर्गत वृह्द वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। इस अभियान की शुरूआत महाविद्यालय के वनस्पतिशास्त्र विभाग द्वारा किया गया साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना एवं एन.सी.सी. के छात्र-छात्राओं द्वारा अभियान को गति प्रदान किया जा रहा है। वृक्षारोपण कार्यक्रम का प्रारंभ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. ओ.पी.गुप्ता के द्वारा मोलश्री पौधो को रोपित कर किया गया। दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्वशासी महाविद्यालय में हरेली पर्व के अंतर्गत वृह्द वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। इस अभियान की शुरूआत महाविद्यालय के वनस्पतिशास्त्र विभाग द्वारा किया गया साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना एवं एन.सी.सी. के छात्र-छात्राओं द्वारा अभियान को गति प्रदान किया जा रहा है। वृक्षारोपण कार्यक्रम का प्रारंभ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. ओ.पी.गुप्ता के द्वारा मोलश्री पौधो को रोपित कर किया गया।तत्पश्चात वनस्पतिशास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ. रंजना श्रीवास्तव, रसायनशास्त्र की विभागाध्यक्षा डॉ. अनुपमा अस्थाना, डॉ. जगजीत कौर सलूजा (भौतिकी) एवं डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव की उपस्थिति मे वृक्षारोपण कार्यक्रम संम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए डॉ. ओ. पी. गुप्ता ने बताया कि महाविद्यालय में इस अभियान के अंतर्गत करंज, नीम, अमलतास, आंवला, के पौधे सघन रूप से लगाए जा रहे है। साथ ही मौलश्री पौधों की विशेष प्रजाती भी आज लगाई गई है। महाविद्यालय में अबतक 250 पौधे रोपित किए जा चुके है। इस अभियान में अभी तक महाविद्यालय के लगभग 500 छात्र-छात्रों ने भाग लिया है वनस्पतिशास्त्र सहायक प्राध्यापक गायत्री पाण्डेय, डॉ. जी.एस. ठाकुर, डॉ. श्री राम कुंजाम, डॉ. विजय लक्ष्मी नायडू, श्री दिलीप साहू का योगदान सराहनीय रहा। कार्यक्रम का संपूर्ण आयोजन वनस्पतिशास्त्र विभाग के डॉ. सतीश कुमार सेन राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के प्रमुख प्रो. जनेन्द्र कुमार दीवान के द्वारा किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राएं युधिष्ठिर, सोनाली एवं सभी एन.एस.एस. छात्र-छात्राओं का योगदान उत्साहजनक रहा। ज्ञातव्य है कि इस अभियान के प्रथम चरण में कुल 250 पौधे रोपित किए गए है। साथ ही महाविद्यालय ने कुल 1000 पौधे रोपित करने का निर्णय लिया है एवं सभी छात्रों को पौधों को गोद लेकर संरक्षित करने पर विशेष बल दिया है। ताकि महाविद्यालय में प्रति व्यक्ति आक्सीजन की मात्रा सुनिश्चित की जा सके। महाविद्यालय द्वारा ग्रीन आडिट का भी कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply